October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन कटने से शहर हुआ अंधकार मे

0
1000775748
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में हर वर्ष मार्च में विद्युत विभाग शहर की स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट देता हैl और पूरा शहर अंधकार में हो जाता हैl विद्युत विभाग का कहना है कि नगर पालिका द्वारा उनका बिजली का बिल चार करोड़ 12 लाख रुपये का बकाया होने के कारण यह कदम उठाना पड़ा हैl जिसके चलते पूरा शहर अंधकार में डूब गया हैl जिसके चलते राहगीरों को पैदल चलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैl अगर पालिका नियम से हर महीने बिलों का भुगतान करें तो यह समस्या उत्पन्न नहीं होगीl विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सहगल ने बताया कि पालिका को होली से पूर्व ही बकाया भुगतान करने का नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद बिल जमा न होने के कारण निगम को मजबूरन स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काटना पड़ा। स्ट्रीट लाइट बंद होने पर शहर के लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है, और वे नगर पालिका से जल्द से जल्द समाधान की मांग कर स्ट्रीट लाइट चलाने की रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *