October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सामाजिक संस्था शिल्पकार सभा के नव निर्वाचित पदाधिकारी ने

0
1000775504
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल से मुलाकात कर किया स्वागत

नैनीतालl सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था शिल्पकार सभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों के शिष्टमंडल ने नगर पालिका परिषद नैनीताल के अध्यक्षा डॉ सरस्वती खेतवाल के साथ एक शिष्टाचार भेंट की। जिसमे उन्होंने आगामी 14 अप्रैल 2025 को भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 134वीं जयंती समारोह में नगर पालिक अध्यक्ष डा सरस्वती खेतवाल को आमंत्रित किया । इसके साथ ही नैनीताल शहर के दर्शन घर में स्थापित डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति एवम पार्क में प्रतिदिन साफ सफाई, मूर्ति के चारो ओर पर लगी रेलिंग में लोगो द्वारा कपड़े सुखाने , मूर्ति स्थल पर गिरे पेड़ को हटाने ,पेड़ों की लॉपिंग करने व 14अप्रैल को मूर्ति स्थल व डॉ अम्बेडकर भवन के आसपास सफाई एवं चुना डालने के लिए एक ज्ञापन दिया। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ रमेश चन्द्रा विशिष्ट उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,महामंत्री राजेश लाल गांधी, लेखा परीक्षक संजय कुमार, हरीश चंद्र मौजूद थेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *