देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के
अध्यक्ष त्रिलोचन टांक और महामंत्री सोनू सहदेव मनोनीत

सोनू सहदेव ने नौवी बार लहराया जीत का परचम कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
नैनीतालl सरोवर नगरी में बीते रोज मंगलवार को उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ शाखा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष त्रिलोचन टांक और महामंत्री सोनू सहदेव ने चुनाव जीत कर जीत का परचम लहरायाl बता दे नैनीताल नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया की गई जिसमें 181 मतदाताओं में से 175 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कियाl उसके पश्चात 5:30 बजे से मतगणना शुरू की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सहदेव ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर एकमात्र कमल कुमार ने नामांकन किया था। इसलिए वह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गएl मतगणना के बाद त्रिलोचन टांक अध्यक्ष, सोनू सहदेव सचिव, विक्की सिलेलान उपसचिव चुने गए। बता दे सोनू सहदेव ने नौवी बार लहराया जीत का परचम लहराया है वह संगठन के लोकप्रिय नेता हैं उनकी जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैl
इस मौके पर चुनाव अधिकारी अमित सहदेव, मनोज कुमार, राहुल कुमार, दिनेश रत्नाकर, महेश कुमार, अनिल कटियार, सुनील खोलिया, शिवराज नेगी, दीपराज आदि मौजूद रहे।




















