October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भारतीय गौ क्रांति मंच बैनर तले कथा का शुभारंभ

0
1000763337
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल द्वारा

दीप प्रज्वलित कर किया

नैनीतालl सरोवर नगरी के डीएसए ग्राउंड मल्लीताल में भारतीय गौ क्रांति मंच बैनर तले कथा का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गयाl इस दौरान उनके साथ विशिष्ट अतिथि गीता साह, प्रमिला पंत, कुसुम तिवारी, गौरी पांडे मौजूद थेl कथा में मुख्य यजमान कृष्ण शर्मा और उनकी पत्नी रश्मि शर्मा, ने पूजन किया l कथा में मुख्य वाचक गोपाल मणि ने अपने प्रवचन में 18 पुराणो का सार चार वेद महाभारत का निचोड़ दिव्य धेनु मानस गौ कथा हैl हमारी जो मूल आदर्श गाय हैं और आज पूरी दुनिया में उसकी सबसे ज्यादा दुर्दशा है पूरे विश्व में एक भी हिंदू राष्ट्र नहीं है हमारी पहचान गाय से थी परंतु आज गाय को माता का सम्मान नहीं म मिला और उनकी हत्या हो रही है उनका कहना है इतना पतन क्यों हुआ क्योंकि हम आदर्श को भूल गए हैं आदर्श हमारी गौ माता है हमको मां शब्द भी गौ माता ने दिया और आज पूरे राष्ट्र में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने की मुहिम आंदोलन चल रहा हैl उन्होंने बताया 21 तारीख को भंडारे का आयोजन भी किया गया हैl इस दौरान आचार्य राकेश, काशीराम नौटियाल, सुभाष नौटियाल, अमित खंडूरी, विशंभर दत्त, गीता साह, प्रमिला पंत, कुसुम तिवारी, गौरी पांडे तथा भावना रावत सहित काफी संख्या में गौ भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *