October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनी महिला जागृति संस्था की महिला होलियारों ने होली समापन पर बांधा समा

0
1000757500
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नगर की प्रतिष्ठित नैनी महिला जागृति संस्था के सहयोग से सोमवार को श्री मां नयना देवी मंदिर की धर्मशाला में होली समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था की ओर से नगर की दो प्रतिष्ठित होल्यारों क्रमश: तारा पाण्डेय तथा भगवती तिवारी को विशेष रुप से सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व संस्था की प्रमुख मंजू रौतेला ने संस्था परिवार की ओर से सभी का स्वागत किया। इस मौके पर संस्था की ओर से तुम सिद्घि करो महाराज होली के दिन में तुम विध्न हरो महाराज के दिन में—, आओ गिरीराज खेले होली—,गणपति माथे तिलक लगे है रिद्घि-सिद्घि माथे तिलक लगे है—, ऊं चे भवन पर देवा तेरा अंत नहीं पायो है—,होली खेले पशुपति नाथ नगर नेपाला में— समेत कई होली गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इससे पूर्व संस्था की अध्यक्ष मंजू रौतेला, दीपा जोशी, सुमन साह,मुन्नी भट्ट,जानकी बिष्ट, तारा पांडे, सरिता अधिकारी, मंजू डालाकोठी, गीता रेनवाल, जीवंती, ममता बिष्ट, विमल तिवारी, भगवती शर्मा माधवी दरमवाल,रश्मिी,निर्मला,चंचला बिष्ट, नंद लाल, भगवती तिवारी, व प्रियांशी चंदोला ने संयुक्त दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंत में चंचला बिष्ट ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *