October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कर्मचारियों के आंदोलन के दौरान पर्यटकों ने किया पौधारोपण

0
1000748590
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीतालl संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 255 वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में आज पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पौधारोपण आंदोलन से पर्यटकों को जोड़ने वाले कार्यक्रम में स्लोगन देवभूमि में पर्यटक, यात्री बनकर आइए पौधारोपण आंदोलन व स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़ते हुए पर्यावरण मित्र बनकर जाइए के तहत पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में ठहरे हल्द्वानी निवासी रूप सिंह राणा, नारायण सिंह, चंपा देवी ममता राणा ,सीमा राणा ने पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ परिसर में पौधारोपण किया। वहीं उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण के इस आंदोलन में सहयोग करते हुए उन्हें भी पौधारोपण करते हुए प्रकृति की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने आवास गृह पिथौरागढ़ में पर्यावरण संरक्षण के तहत किए गए कार्य के लिये सराहना की। तथा कहा कि सभी को इस कार्य से जुड़ना चाहिए। इधर दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका नियमितीकरण को लेकर पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा।
आज के कार्यक्रम में वेद प्रकाश पदम सिंह विजय बोरा गोपाल बिष्ट हरि सिंह शेर सिंह सौरव खोलिया महेश कुमार दीपक सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *