October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कैलाखान क्षेत्र दुकान में आग को फायर कर्मियों ने बुझाया

0
1000745825
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में बीते रोज रविवार रात्रि लगभग 7:00 बजे भवाली रोड में कैलाखान क्षेत्र में दुकान में आग लगने पर हडक़ंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।


जानकारी के अनुसार देर रात भवाली रोड पर कैलाखान के पास लकडी से बनी एक दुकान पर आग लग गई। आग बढ़ी तो राहगीरों ने दमकल को सूचित किया। सूचना के बाद दमकल की टीम घटना स्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर दुकान पर धधकती आग पर दमकल की टीम ने फायर टेंडर से पानी की बौछार की लेकिन तब तक लकड़ी से बनी दुकान परी जल चुकी थी। एलएफएम हरनाम सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया था। बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने वालों में दमकल की टीम के अमरदीप सिंह,राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह व किशोर सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *