October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

दंपति टीका के अवसर पर विशेष होली का हुआ आयोजन

0
1000742249
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीतालl सरोवर नगरी मे दंपति टीका के अवसर पर माँ नैना देवी मंदिर स्थित दशावतार हाल में विशेष बैठ होली का आयोजन किया गयाl
माँ नैना देवी अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने बताया की पूर्व में ये परम्परा स्वर्गीय के के साह जी द्वारा स्थापित की गई थी, जो की उनके स्वर्गवास के बाद बंद हो गई थीl इसे नैना देवी मंदिर ट्रस्ट एवं युगमंच के साथ शहर के वरिष्ठ होल्यारों द्वारा गत वर्ष से पुनः प्रारंभ किया गया हैl
जिसमें वरिष्ठ होल्यार राजेन्द्र लाल साह ने गणपति जगवंदना, भव भजन गुण गाउं तथा ऊंचे पर्वत पर बस रही आदि आध्यात्मिक होली प्रस्तुत की है l बैठकी होली में सी आर एस टी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ होली गायक मनोज पांडे सहित, अजय कुमार, संजय कुमार, युवा होल्यार पारस जोशी, रक्षित साह, ने समा बांधा. साथ ही नवीन बेगाना, संजय कुमार संजू, अमन महाजन ने संगीत दिया। इस अवसर पर युगमंच के अध्यक्ष जहूर आलम, सचिव मनोज कुमार मनु, रंगकर्मी शिक्षक हिमांशु पांडे, पंकज साह, प्रदीप साह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *