तल्लीताल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज साह का
हृदय गति रुकने से निधन
मृत्यु की खबर से शहर हुआ गमगीन

नैनीताल। सरोवर नगरी तल्लीताल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज साह 43 का हृदय गति रुकने से निधन हो गया जैसे ही उनकी मृत्यु की खबर शहर में लोगों को पता चली तो शहर गमगीन हो गयाl बता दे अनुज शाह सेंट जोसेफ कॉलेज, नैनीताल (आईसीएसई बैच 1998), के पूर्व छात्र है जानकारी के अनुसार वह सिंध हॉर्स रेजिमेंट के एक उत्कृष्ट अधिकारी का पटियाला में जिम के दौरान हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है। वे वर्तमान में इंडिपेंडेंट रिकॉनिसेंस स्क्वाड्रन, पंजाब के कमांडिंग ऑफिसर कार्यरत थे। अनुज साह अपने पीछे भरा पूरा परिवार को छोड़ गए हैं। अनुज के निधन पर परिवार, शहर, सैन्य, और सेट जोसेफ मे शोक की लहर है l सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर जेरोम, सचिव ब्रदर लॉरेंस, ओल्ड बॉयज’ एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश भट्ट ने भी उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। इस दुख की घड़ी मे साह-चौधरी समाज के अध्यक्ष सुरेश लाल साह, सचिव सुरेश चौधरी, मनोज साह ( मन दा), शैलेन्द्र साह,शैलेन्द्र चौधरी, हितेश साह,मयंक साह, मोहित साह, हर्षित साह, मोहित लाल साह, मारुति नंदन साह,विमल चौधरी,बिमल साह,किशन लाल साह,आलोक साह, अनूप साह,विवेक साह, कनक साह,नीरज साह, भुवन लाल साह,रितेश साह,अश्विनी साह,इंद्र लाल साह,विवेक साह,सीमा साह, डा. बिशना साह,भारती साह,राखी साह,ईशा साह, दिनेशकर्नाटक पपू, अमनदीप सिंह आनंद, ने अनुज साह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।




















