October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा के सदस्यों ने किया

0
1000681819
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कैबिनेट मंत्री प्रेम अग्रवाल को बर्खास्त करने को लेकर दिया ज्ञापन

नैनीतालl सरोवर नगरी मंडल मुख्यालय नैनीताल में सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा नैनीताल द्वारा आज प्रदेश व्याप्पी आह्वान के तहत उत्तराखण्ड की अस्मिता स्वाभिमान के खिलाफ उत्तराखण्ड की जनता को अभद्र भाषा और गाली देने वाले उत्तराखण्ड सरकार के संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को अविलंब बर्खास्त करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय जिलाधिकारी कार्यलय में जमकर नारेबाजी करके प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग को लेकर एडीएम के माध्यम से ज्ञापन प्रधानमंत्री भारत सरकार, भारतीय जनता के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी से अविलंब रूप से प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री मंडल और भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त किये जाने की मांग की गईl ज्ञापन देने से पूर्व बैठक सभा की अध्यक्षता राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट द्वारा की गई बता दें जिलाधिकारी कार्यलय के समीप संक्षिप्त सभा में राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार को स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं की जाती है, तो राज्य आंदोलनकारी प्रदेश की जनता को लामबंद करके जनांदोलन के लिए बाध्य होगेl इस मौके पर गणेश सिहं बिष्ट, शाकिर अली, कंचन चंदोला, डा सुरेश डालाकोटी , मुकेश जोशी मंटू, महेश चन्द्र जोशी, मनोज जोशी, मनमोहन सिंह कनवाल हरेन्द्र सिंह, वीरेंद्र जोशी, दीवान सिंह, इंदर सिंह नेगी, मुनीर आलम, मुकुल कांडपाल, आदि राज्य आंदोलनकारी शामिल थेl संचालन क्रांतिकारी मोर्चा के नगर अध्यक्ष शाकिर अली द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *