जिला बार एसोसिएशन के सभागार कक्ष के जीर्णोद्धार सभागार का
विधायक सरिता आर्या, जिला जज प्रशांत जोशी, और सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत द्वारा संयुक्त रूप से फिता काटकर किया
सांसद ने जिला बार सभागार एवं कक्ष का वर्चुअली किया लोकार्पण
10 लाख रुपये की सांसद निधि से हुआ जीर्णोद्धार









नैनीताल। सरोवर नगरी में जिला बार एसोसिएशन के सभागार कक्ष के जीर्णोद्धार सभागार का विधायक सरिता आर्या, जिला जज प्रशांत जोशी, और सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत द्वारा संयुक्त रूप से फिता काटकर किया गया। बता दे उद्घाटन सांसद अजय भट्ट द्वारा किया जाना था लेकिन किसी कारणवश उनके न पहुंचने पर उनके प्रतिनिधि गोपाल रावत मौजूद रहे। और सांसद ने जिला बार सभागार एवं कक्ष का वर्चुअली लोकार्पण किया। और सभागार में मौजूद बैठक को संबोधित किया। बता दे सभागार एवं कक्ष को बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए सांसद अजय भट्ट ने अपनी सांसद निधि से 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करी इस धनराशि से सभागार में टाइल्स लाइटिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सांसद अजय भट्ट ने वर्चुअली संबोधित करते हुवे कहा कि वह स्वयं अधिवक्ता हैं इसलिए अधिवक्ताओं की समस्याओं एवं जरूरतों को भली-भांति समझते हैं उन्होंने कहा कि अधिवक्ता उनका परिवार हैं और उनके लिए वे हर समय हर जरूरत में साथ खड़े है विधायक सरिता आर्या ने सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय होने के नाते अधिवक्ता समय-समय पर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराते रहते हैं कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए वह हर स्तर पर प्रयासरत रहती हैं तथा भविष्य में भी उनके साथ खड़ी रहेंगी विधायक द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता घनानंद घनानंद बड़थ्वाल बहादुर पाल पूर्व अध्यक्ष हीरा सिंह गंगोला सहित प्रीति साह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट ने सभागार एवं कक्ष के जीर्णोद्धार के लिए सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य से अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी जिससे बार एसोसिएशन की गतिविधियों के संचालन में सहूलियत होगी एसोसिएशन के सचिव संजय सुयाल ने सांसद व विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभागार के जीर्णोद्धार से अधिवक्ताओं को सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हुआ है जिसके लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया
कार्यक्रम को जिला जज व संरक्षक प्रशांत जोशी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष मोहन जोशी, ओंकार गोस्वामी, राजेंद्र कुमार पाठक, भगवत प्रसाद, कमल चिलवाल, नीरज गोस्वामी,दीपक दानू, उमेश कांडपाल, तारा आर्या, सरिता बिष्ट, प्रेमा आर्या, निर्मल कुमार, मोहम्मद बिलाल, डी जी सी पंकज बिष्ट, अखिल साह, सुशील शर्मा, नन्दन सिंह चिलवाल, मंजू कोटलिया, तारा पाठक, स्वाति बोरा, एसोसिएशन के पदाधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।

























