वनस्पति विज्ञान विभाग में आज दीपाली कोठारी ने अपनी पी एच डी की अंतिम मौखिक परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से की सम्पन्न

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊ विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज दीपाली कोठारी ने अपनी पी एच डी की अंतिम मौखिक परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न की । परीक्षा डिप्टी डायरेक्टर जनरल आई सी एफ आर आई देहरादून डॉ हरीश गिन वाल विशेषज्ञ ने सम्पन्न कराई । ने अपना शोध कार्य वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ ललित तिवारी , एम बी पी जी कॉलेज हल्द्वानी की डॉ निर्मला परगई तथा आई सी एस आर -आई ए आर आई न्यू दिल्ली के डॉ एच के दीक्षित के निर्देशन में पूर्ण की । दीपाली ने जेनेटिक वेरिएशन फिर ट्रैट्स रिलेटेड तो फॉस्फोरस यूज़ एफिशिएंसी इन सेलेक्टेड विज्ञान स्पीशीज विषय पर शोध किया । साथ ही वनस्पति विज्ञान विभाग में सुनीता बिष्ट ने अपनी पी एच डी की अंतिम मौखिक परीक्षा पूर्ण की ।ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न परीक्षा को डिप्टी डायरेक्टर जनरल आई सी एफ आर आई देहरादून डॉ हरीश गिन वाल विशेषज्ञ ने सम्पन्न कराई । सुनीता ने अपना शोध कार्य विभागाध्यक्ष डॉ ललित तिवारी , एम बी पी जी कॉलेज की डॉ निर्मला परगई तथा राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर के डॉ योगेश जोशी । के निर्देशन में पूर्ण की । सुनीता ने डायवर्सिटी एंड डिस्ट्रीब्यूशन ऑफ मैक्रो लाई केन चमोली डिस्ट्रिक्ट वेस्टर्न हिमालय इंडिया विषय पर शोध कार्य किया मौखिकी परीक्षा में डॉ किरण बरगली डॉ नीलू , डॉ कपिल खुल्बे ,डॉ प्रभा पंत ,डॉ हेम जोशी ,डॉ नवीन पांडे ,डॉ हिमानी कार्की , विशाल बिष्ट लता नितवाल ,भावना ,पूजा ,पूजा पांडे आदि उपस्थित रहे।

























