November 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वरिष्ठ अधिवक्ता रावत ने प्रेस वार्ता कर कालाढूंगी विस सीट से चुनाव लडऩे का किया ऐलान 

0
1006243860
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह रावत ने नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधान सभा सीट से चुनाव लडऩे हेतु कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष दावेदारी पेश की है ।
बता दें सोमवार को नैनीताल में पत्रकारों से वार्ता में अवतार सिंह रावत ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद बना उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं को पूरा नहीं कर सका। एक राज्य आंदोलनकारी होने के नाते उनकी मंशा है कि विधान सभा में जाकर साफ -सुथरी राजनीति के रूप में एक आदर्श विधायक की मिशाल पेश की जाय । कहा कि वर्ष १९९४ के मुजफ रनगर कांड के कुछ समय बाद जब राज्य में आंदोलन धीमा पडऩे लगा था तब उन्होंने वकालत छोडक़र जंतर मंतर दिल्ली में महीनों तक धरना प्रदर्शन जारी रखा और महीने में दो दिन रैली निकालने का जिममा उठाया और जनांदोलन के जरिये राजनीति दलों को पृथक राज्य की मांग को अपने एजेंडे में रखने को विवश किया ।
कहा कि वे लंबे समय से कालाढूंगी विधान सभा क्षेत्र में राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं, उनका कालाढूंगी के निकट पदमपुर चुनाखान में घर भी है, वे कांग्रेस शासन के समय हाईकोर्ट में वरिष्ठ अपर महाधिवक्ता भी रह चुके हैं  साथ ही उन्होंने कई जनहित याचिकाओं में नि:शुल्क पैरवी की है  जिसमें स्टुर्जिया भूमि घोटाला से जुड़ी याचिका  मुखय थी ।
 अवतार सिंह रावत ने कहा कि भाजपा झूठ-फरेब व जनता को गुमराह कर सत्ता में काबिज है ।  भगवान राम के नाम पर सत्ता में आने के बाद इन्होंने राम मंदिर में हुए चढ़ावे की चोरी की और चढ़ावा चोरी के एक भी आरोपी के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई । देवभूमि उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जनता ने लंबा संघर्ष किया और जब दबाव में सरकार ने सीबीआई जांच की घोषणा की तो अंकिता की हत्या के लिये जिममेदार वीआईपी को संवैधानिक पद पर बैठा दिया गया, जहां उनसे सीबीआई उनसे पूछताछ तक नहीं कर सकती । ऐसे में इस सी बीआई जांच का कया औचित्य है?  कहा कि कांग्रेस पूरे देश में भाजपा के झूठ-फ रेब,पाखंड व भ्रष्टाचार के खिलाफ  राहुल गांधी के नेतृत्व में आंदोलन कर रही है और वे भी इस आंदोलन में शामिल हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *