November 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सर्वार्थ सिद्धि योग में आज मनाई जाएगी देव दीपावली

0
1006243705
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली और त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता आचार्य पंडित प्रकाश चंद जोशी 

नैनीताल । नैनीताल के समीपवर्ती गेठिया गांव निवासी आचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा है कि  कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली और त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार (आज) को मनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि यदि पूर्णिमा तिथि की बात करें तो २३ नवंबर २०२६ की मध्य रात्रि ११.४३ से पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी जो मंगलवार (आज)  रात्रि ८.२३ तक रहेगी। पूर्णिमा व्रत भी इसी दिन रखा जायेगा।यदि सर्वार्थ सिद्धि योग की बात करें तो यह योग प्रात:६.४५ से मध्य रात्रि ११.२५ तक रहेगा। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का महत्व है यदि स्नान के शुभ मुहूर्त की बात करें तो प्रात: ५.१७ से ६.०५ तक स्नान का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है। देव दीपावली पर दीपदान के मुहूर्त की बात करें तो शाम ५.०८ से ७.४५ तक दीपदान का श्रेष्ठ मुहूर्त है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक दैत्य का वध किया था इसलिए कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरा पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है और भगवान शिव को त्रिपुरारी के नाम से जाना जाता है। जिसकी खुशी में देवताओं ने दीपावली मनाई थी इसलिए इस पर्व को देव दीपावली कहा जाता है। इस दिन शाम को सत्यनारायण भगवान की कथा कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *