ताजमहल का टेंडर नाटक का मंचन हुआ शेरवुड कालेज में
नाटक मंचन में भ्रष्टाचार को उजागर किया और भ्रष्ट राजनीति को आईना दिखाया

नैनीताल । सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित शेरवुड कालेज में सोमवार को ताजमहल का टेंडर नामक नाटक का मंचन किया गया। विद्यार्थियों ने नाटक में शानदार अभिनय कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा मौजूद रहे।
बता दें नाटककार अजय शुक्ला द्वारा रचित नाटक में वर्तमान में भ्रष्ट्राचार को ताजमहल के शासनकाल से जोडक़र कहानी का तानाबाना बुना गया था। मुमताज के लिए शाहजहाँ द्वारा बनाए गए ताजमहल में तब आज की तरह भ्रष्टाचार होता तो शायद ताजमहल बन ही नहीं पाता। विद्यालय सभागार में आयोजित नाटक में विद्यार्थियों ने शानदार अभिनय के जरिए भ्रष्टाचार को उजागर किया और भ्रष्ट राजनीति को आईना दिखाया जबकि विभागीय कमियों को नाटक में उजागर किया गया और संदेश दिया कि अच्छे विकास के लिए भ्रष्टाचार नहीं कतई नहीं होना चाहिए।
इस मौके पर मुखय अतिथि अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा कि अभिनय की दिशा में शेरवुड कॉलेज नैनीताल का स्वर्णिम इतिहास रहा है। दर्जनों बॉलीवुड कलाकारों ने इसी विद्यालय से अभिनय की शिक्षा हासिल कर अभिनय के देश दुनिया में नाम रोशन किया है। उन्होंने नाटक मंचन में विद्यार्थियों की खूब प्रशंसा की। प्रधानाचार्य अमनदीप संधु ने विद्यालय में आयोजित किए जाने कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला और अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अभिनेता आदिल भाई, किरन मिश्रा, संजू पंत, राजेश कुमार, हेम चंद्र पांडे, बासु साह, आरपी सिंह, एसडी पाठक, आशा पांडे, भावना पाठक, रोहित जलाल व अनवर राजा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
इनसेट
बच्चों को अच्छा वातावरण, अनुशासन व विभिन्न गतिविधियों से जोडऩा भी जरूरी:मिश्रा
नैनीताल । अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा कि बदलते दौर में शिक्षा के साथ बच्चों को अच्छा वातावरण, अनुशासन और विभिन्न गतिविधियों से जोडऩा भी जरूरी है, शेरवुड कॉलेज इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बोले शेरवुड कॉलेज केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है बल्कि विद्यार्थियों को एक बेहतर माहौल, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास के अवसर भी प्रदान करता है, विद्यालय की ओर से खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बच्चों को लगातार प्रोत्साहित किया जाता है। लॉकडाउन के बाद समाज और शिक्षा व्यवस्था में आए बदलावों पर उन्होंने कहा कि अब बच्चों की कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित होने लगी हैं लोगों की जीवनशैली में भी काफ ी परिवर्तन आया है लोग एक ही स्थान पर रहना पसंद नहीं कर रहे बल्कि घूमना और नई जगहों को देखना चाहते हैं, घर बैठे ही अधिकांश काम ऑनलाइन माध्यम से होने लगे हैं।

























