November 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रतिष्ठित भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय मे पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह 150 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

0
1006236743
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पूर्व छात्र अनिल नेगी ने संगीत की प्रस्तुति देकर बांधा समा

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय मे सोमवार को विद्यालय सभागार में पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय के 150 पूर्व छात्रो ने प्रतिभाग किया। इस समारोह मे विद्यालय के छात्रो द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तदोपरान्त पूर्व छात्रो के परिचय के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम मे पूर्व छात्र अनिल नेगी ने संगीत का समा बांधा उसके अलावा पूर्व छात्रो ने भी संगीतमय प्रस्तुति दी। और उन्होंने स्कूल मे बिताये पलो की खट्टी मीठी यादो को साजा किया। समारोह मे पूर्व छात्रो द्वारा विद्यालय को आर्थिक सहयोग भी दिया तथा भविष्य मे देते रहने का वायदा किया।
पूर्व छात्रो ने विद्यालय की पूर्व छात्र संगठन की नई कार्यकारण का गठन किया जिसमे संरक्षक मण्डल मे दर्जा राज्य मंत्री शान्ति मेहरा ज्योतिप्रकाश, विशन सिंह मेहता, डा. नीताबोरा शर्मा बनाये गये। अध्यक्ष डा0 मनोज सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष शेलेन्द्र साह, सचिव डा महेन्द्र सिंह राणा, कोषाध्यक्ष सुमित खन्ना, उप सचिव दीपक कुमार भोलू, तथा कार्यकारणी सदस्य रोहित गर्ग, गोविन्द सिंह बोरा, चेतन बलुटिया, महेश हरदयाल, डा० उर्मिला, कैलाश जोशी, को मनोनीत किया गया।
प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता द्वारा सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन प्रवीण सती, दीपक कुमार भोलू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *