November 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जनहित में प्रखुर्ति रिसाइकिलिंग प्रा. लि. ने तल्लीताल के तीन स्कूलों में बांटे बैग

0
1006237012
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

शिक्षकों और अभिभावकों ने जताया आभार की भूरि भूरि प्रशंसा

नैनीताल । सरोवर नगरी में प्रकृति रिसाइकिलिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आज तल्लीताल क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों को बैग वितरित किए गए। बता दे सोमवार को
बैग वितरण कार्यक्रम राजकीय बालक उच्चतर प्राथमिक विध्यालय, राजकीय कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय,और राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लीताल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और रिसाइकिलिंग के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मण्डल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, नगर पालिका सभासद भगवत रावत, जिले में खेल प्रकोष्ठ से शैलेंद्र बरगली,जिले में मंत्री के रूप में संतोष कुमार और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन से
शिक्षक अनिल कट्यूरा, उज्ज्वला चौधरी, रेखा मनराल, मुक्ता बिष्ट, कमला बिष्ट, भावना सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अभिभावक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर स्कूलों के सभी अध्यापकों और अभिभावकों ने प्रकृति रिसाइकिलिंग प्राइवेट लिमिटेड संस्था को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को पठन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया और आगे भी हमेशा इसी तरह सहयोग करने की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *