November 21, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एरीज की शोध छात्रा सृंजना राउत को मिला URSI-RCRS 2026 का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार

0
1006219542
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), की शोध छात्रा सृंजना राउत को अंतर्राष्ट्रीय रेडियो विज्ञान संघ – रेडियो विज्ञान क्षेत्रीय सम्मेलन (URSI-RCRS 2026) में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार के लिए चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार उनके शोध पत्र ‘17 गीगाहर्ट्ज पर उत्तर-दक्षिण प्रवाह के प्रथम प्रेक्षणात्मक संकेत तथा सूर्य में चुंबकीय वृक्षों के अध्ययन के लिए आशय’ के लिए प्रदान किया गया। यह शोध सूर्य में चुंबकीय संरचनाओं तथा उनसे संबंधित प्रक्रियाओं के अध्ययन पर केंद्रित है। यह पुरस्कार 17 से 20 नवंबर 2026 तक भारतीय भूचुंबकत्व संस्थान (आईआईजी), नवी मुंबई में आयोजित URSI-RCRS 2026 सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।

सुश्री सृंजना राउत ने एरीज के प्रो. दीपांकर बनर्जी के मार्गदर्शन में अपना पीएचडी शोध कार्य किया है। उनकी इस उपलब्धि से एरीज में हर्ष का माहौल है और संस्थान में सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

रेडियो विज्ञान क्षेत्रीय सम्मेलन (RCRS), भारतीय रेडियो विज्ञान परिषद (InRaSS) का द्विवार्षिक प्रमुख सम्मेलन है। इसका उद्देश्य भारत एवं पड़ोसी देशों में रेडियो विज्ञान का प्रसार करना तथा इस क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध को प्रोत्साहित करना है। अंतर्राष्ट्रीय रेडियो विज्ञान संघ (URSI) एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी एवं गैर-लाभकारी संस्था है, जो रेडियो विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान, अनुप्रयोगों, वैज्ञानिक आदान-प्रदान एवं संचार को प्रोत्साहित करने और समन्वित करने का कार्य करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *