तल्लीताल बस अड्डे की पुरानी इमारत के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की वर्तमान स्थिति पर क्या कहा
व्यापारी नेता पुनीत टंडन ने लिंक में क्लिक कर खबर में जाने


नैनीताल सरोवर नगरी के तल्लीताल स्थित पुराने बस अड्डे की इमारत का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया गया था। पर्यटन विभाग की जानकारी के अनुसार, यह इमारत परिवहन विभाग को सौंप दी गई है। हालाँकि, आज की स्थिति यह है कि इसका रखरखाव (मेंटेनेंस) बिल्कुल भी नहीं हो रहा है। इमारत धूल खा रही है और दुकानें तथा गेस्ट हाउस ऊपर बिल्डिंग के बंद पड़ा हैं।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक कारणों से निविदा (टेंडर) प्रक्रिया के माध्यम से दुकानें आवंटित करना और इसे एक ‘लेक फ्रंट बुलेवार्ड’ (सुंदर चौड़े मार्ग/परिसर) के रूप में विकसित करना था और तल्लीताल बाज़ार और व्यापारियों को भी इससे बढ़ावा और उत्थान मिले यह भी उद्देश्य था ताकि नैनीताल का पहला प्रभाव पर्यटकों पर बेहद आकर्षक पड़े।
परंतु, एक प्रमुख स्थान पुलिस विभाग को दे दिए जाने के कारण यहाँ ‘मित्र पुलिस’ के प्रवेश द्वार पर एक तरह का डर और विभिन्न कार्रवाइयाँ देखने को मिलती हैं। इसके आगे बैरियर लगे हैं, गाड़ियाँ खड़ी हो रही हैं, अंदर पार्किंग बना दी गई है और मोटरसाइकिलें खड़ी हो रही हैं।
इमारत का पेवमेंट (चलने का मार्ग) इतना आगे होने के बावजूद, वहाँ खड़ी गाड़ियों की पार्किंग, तथा सामने चौराहे पर एक राउंडअबाउट (गोल चक्कर) की जगह बेहद कम रह राउंडअबाउट के नाम पर भी ओवल-अबाउट (अंडाकार चक्कर) बनाया गया है, जिससे पूरी तरह से ‘बॉटलनेक’ (जाम/अवरोध की स्थिति) बन जाता है। तथा जगह बेहद कम और तनावपूर्ण रह गई है और दिलाते खड़ी करती है।
जो सुचारु व्यवस्था होनी थी, यह जगह उन्ही कारणों से पूरी तरह विफल हो गई है। इमारत धूल खा रही है, न परिवहन विभाग और न ही सरकार को इससे कोई आय अर्जित हो रही है, और पर्यटकों को भी मित्र पुलिस के डर तथा अनेकों प्रकार की चलानी कार्यवाहियों के अलावा वहाँ कुछ और नहीं मिल रहा है। यह परियोजना उस आय से पूरी तरह वंचित रह गई है जो विभाग को मिलनी थी, और उन अनुभवों से भी जो पर्यटन व पर्यटकों को पहले प्रभाव के रूप में नैनीताल से मिलने चाहिए थे। सौंदर्यीकरण के इस कार्य पर एक बड़े सवाल खड़े होते हैं। पूरी तेरह से मूल कारणों से भटका यह सौंदर्य करण का कार्य हो चुका है और अब इसकी जवाबदेही (अकाउंटेबिलिटी) किसकी है? यह बड़ा सवाल है।

























