November 20, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उत्तराखंड में आज मनाया जाएगा एकाशी त्यार इगास,बूढ़ी दिवाली: आचार्य पंडित प्रकाश चंद जोशी 

0
1006198424
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। नैनीताल के समीपवर्ती गेठिया गांव निवासी आचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि  देवभूमि उत्तराखंड का एकाशी त्यार (इगास,बूढी दिवाली) एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस बार यह शुक्रवार (आज) मनाया जाएगा।
बताया कि इगास गढ़वाली भाषा का मूल शबद है। गढ़वाल में से इगास तो कुमाऊँ में इसे एकाशि का त्यार कहते हैं या बूढ़ी दिवाली कहते हैं। इगास या एकाशि का शाबदिक अर्थ ११ की संखया से है।ऐसा माना जाता है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के अयोध्या लौटने का शुभ समाचार संदेश वाहक द्वारा हमारी देवभूमि उत्तराखंड तक पहुंचते पहुंचते ११ दिन का समय लगा था। अर्थाथ दीपावली के दिन से ११ दिन बाद इगास या एकाशि के दिन देवभूमि उत्तराखंड के लोगों ने दीप जलाकर एवं छिलके (चीड़ की ज्वलनशील लकड़ी) की मशाल से सभी नगरों गांव व घरों को रोशनी से जगमगाया और  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के  अयोध्या लौटने की खुशी में प्रसन्नता पूर्वक त्यौहार मनाया। सभी लोगों ने मीठे मीठे पकवान बनाकर यह महान उत्सव मनाया। हमारी देवभूमि के सभी जन बच्चे युवा वृद्ध सभी हर्षोल्लास के साथ यह त्यौहार मनाते हैं। इस दिन शाम को छ्यूलकि मछ्याल (छिलके की मशाल)  इनका ग_र जलाया जाता है और ढोल दमाऊ की थाप में नृत्य किया जाता है। इस शुभ अवसर पर बैलों के सींगों में दुर्वा से सरसौ का तेल लगाकर उन्हें च्यूडे पूजने की परंपरा है। कुमाऊं में आज बैलों को फुन बांधते की परंपरा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *