डीएसए ग्राउंड में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ जो शुक्रवार होना था
इगास पर्व के चलते हुआ स्थगित महासचिव: मनोज जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी में डीएसए ग्राउंड में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ शुक्रवार को न्यायमूर्ति आलोक मेहरा और आयुक्त दीपक रावत द्वारा संयुक्त रूप से किया जाना था। जिसे इगास पर्व के चलते स्थगित कर दिया गया है। डीएसए के महासचिव मनोज जोशी ने बताया। उद्घाटन के लिए न्यायमूर्ति आलोक मेहरा और आयुक्त दीपक रावत को आमंत्रित किया गया था। लेकिन इगास पर्व के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। और उद्घाटन की अगली तिथि और समय जल्दी साझा की जाएगी।

























