November 19, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और भोजन माताओं का आर्थिक शोषण स्वीकार नहीं:

0
1006195855
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सरकार ने नहीं लिया संज्ञान तो होगा बड़ा आंदोलन: जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट

भवाली नैनीताल। प्रदेश भर में सरकारी विद्यालयों की भोजन माताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय व अन्य भत्तों को लेकर प्रदेश भर में व्यापक आंदोलन छेड़ दिया है। उनका कहना है की सरकार उनके साथ छदम नीति खेल रही है। ज्ञातव्य हो की भोजन माता का मानदेय तीन हज़ार और आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 9000 रुपए मुकर्र है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए कई बार आन्दोलनरत कर्मचारियों ने अपनी परेशानियों सरकार के सम्मुख रखी, पर आश्वासन और तारीख़ के अतिरिक्त कुछ नहीं मिला। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट कहती हैं कि आर०के सुधांशु समिति की रिपोर्ट में आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, भोजनमाताओं और आशा वर्करों के मानदेयों में बढ़ोतरी की सिफारिशें सरकार को भेज दी गई थी परंतु सरकार और विभागीय रस्सा-कस्सी ने कर्मचारियों को सिर्फ़ ठगा है। श्रीमती बिष्ट उन की माँगों और हक़ के समर्थन में हल्द्वानी स्थित बुद्ध पार्क में उपस्थित रही। उन्होंने कहा की महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत मातृ शक्ति का आर्थिक शोषण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार जानबूझ कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल रही है, जबकि इन कर्मचारियों के सर्वेक्षण, सेवा, आंकड़े और भौतिक सक्रियता के बगैर इन सभी विभागों के काम काज बुरी तरह प्रभावित हो जाएँगे।
उन्होंने चेताया की समय रहते यदि उचित मानदेय और अन्य लाभ नहीं दिए गए तो उनकी पार्टी इस व्यापक आंदोलन में कंधे से कंधा मिलकर भागीदारी करेगी और उनके सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *