जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा
राज्यव्यापी स्कूल बसो,स्कूल वेन और कैब का गहन निरीक्षण अभियान चलाया









माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल के द्वारा सम्भागीय परिवहन (आटीओ ) के साथ जिला मुख्यालय नैनीताल स्थित स्कूली बच्चो के परिवहन मे लगी स्कूल वेन और कैब का गहन निरीक्षण अभियान चलाया गया। बता दे उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के आदेशों के क्रम में विशेष सघन निरीक्षण अभियान के अंतर्गत चलाये गए निरीक्षण के दौरान विद्यालयी वेन में विद्यार्थियों की सुरक्षा से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं एवं निर्धारित परिवहन नियमों का जायजा लिया गया। इस दौरान वेन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के पंजीकरण प्रमाणपत्र, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही वेनो में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार बॉक्स तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता भी देखी गई।सचिव महोदया द्वारा संबंधित वाहन चालकों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि विद्यालयी वाहनों का संचालन सभी वैधानिक नियमों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाए। विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना तथा विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन चालकों को उनके कानूनी दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। नैनीताल निरीक्षण के दोरान 36 स्कूल वैन के चलाना किये गए। निरीक्षण मे परिवहन कर अधिकारी गोविंद सिंह, यशवंत कुमार, आदि मौजूद रहे। उधर हल्द्वानी मे अपर सिविल जज जूनियर डिविजन/ तहसील विधिक सेवा समिति हल्द्वानी आदर्श त्रिपाठी एवम परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार द्वारा हल्द्वानी स्कूल बसो,स्कूल वेन और कैब का गहन निरीक्षण अभियान चलाया जिसमे 27 चालान किये गए।

























