हाईकोर्ट के अधिवक्ता डा.भाकुनी ने विधि विषय में अंतिम मौखिक परीक्षा सफ लतापूर्वक उत्तीर्ण की
और पीएचडी की उपाधि हासिल

नैनीताल ।उत्तराखंड हाईकोर्ट के युवा अधिवक्ता डॉ. वरुण प्रताप सिंह भाकुनी ने विधि विषय में पीएचडी की उपाधि हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने मदरहुड यूनिवर्सिटी रुडक़ी से शोध पूरा किया। उनका शोध आज के आधुनिक युग में ष्राइट टू प्राइवेसी निजता के आधार पर केंद्रित था। चार वर्षों की निरंतर मेहनत और शोध.साधना के बाद उन्होंने शोध कार्य की अंतिम मौखिक परीक्षा सफ लतापूर्वक उत्तीर्ण की।
डा.भाकुनी के मुताबिक यह शोध कार्य प्रोफेसर डॉ नलनीश चंद्र सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि आज के युग में जब हर दिशा से हमारी निजता का हनन हो रहा है इस कारण वर्तमान संदर्भ में यह शोध कार्य एक सार्थक एवं महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगा। पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर डॉ वरुण भाकुनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय माता-पिता डॉ भूपाल सिंह भाकुनी एवं चंद्रावती भाकुनी समेत विधि विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ जे एस पी श्रीवास्तव व पत्नी श्यामभावी भाकुनी को दिया। इस बीच हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, डॉ हिमानी भाकुनी व अन्य परिजनों ने डॉ वरुण भाकुनी को बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

























