November 17, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मंत्री राम सिंह कैड़ा कैन नेतृत्व में  ढोलीगाँव में लगाया श्रम विभाग ने बहुउद्देशीय शिविर

0
1006160979
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

– २ दर्जन ग्रामीणों को पंजीकृत श्रमिकों को वितरित की सामाग्री


-ग्रामीणों को अब श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ लेने के लिए हल्द्वानी के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर: मंत्री कैड़ा

धारी नैनीताल । भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ओखलकांडा बलॉक के दुरस्त क्षेत्र ढोलीगाँव में २ दर्जन गाँव के मध्य में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल पर श्रम विभाग द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लगभग २ दर्जन गांवों के उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हजारो श्रमिकों को खाद्य सामग्री सहित विभिन्न उपयोगी सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि पहाड़पानी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ लेने और अपनी सामग्री प्राप्त करने के लिए हजारों रुपये खर्च कर हल्द्वानी जाना पड़ता था। कई बार इतनी परेशानी उठाने के बावजूद भी उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ता था। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए पहाड़पानी में श्रम विभाग का शिविर आयोजित कर श्रमिकों को उनके गांव के नजदीक ही सामग्री मुहैया कराई गई।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि मुखयमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिकों के कल्याण एवं उनके सामाजिक.आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कर्मकार कल्याण बोर्ड एवं श्रम विभाग के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति श्रमिक परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायताए प्रसूति महिलाओं को आर्थिक सहायता तथा श्रमिक की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *