November 17, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की शोक सभा मे :डा.जंतवाल व चंदोला के निधन पर शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि

0
1006160831
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने शोक सभा कर नैनीताल विधान सभा के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल व अधिवक्ता दिनेश चंदोला के निधन पर शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की ।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में पूर्व विधायक व हाईकोर्ट बार के सदस्य स्व. डा. नारायण सिंह जंतवाल तथा स्व.0 दिनेश चंदोला (अधिवक्ता) के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई । अध्यक्ष  रावत ने स्व. डा.नारायण सिंह जंतवाल को एक सरल स्वभाव और सामाजिक उत्थान के कार्यों में हमेशा समर्पित रहने वाला व्यक्तित्व बताया,कहा कि जिनके निधन से नैनीताल क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड को भारी क्षति पहुँची है । शोक सभा का संचालन महासचिव सौरभ अधिकारी द्वारा किया गया ।शोक सभा में डॉ. महेन्द्र सिंह पाल, भुवनेश जोशी, दीप चन्द्र जोशी, नवनीश नेगी, राजेश शर्मा, विश्व प्रकाश बहुगुणा, देवेन्द्र सिंह दशौनी,  प्रेम सिंह सौन, मुकेश सिंह रावत, हर्षित सनवाल,  बी.पी.एस. मेर, राजीव भट्ट, अक्षय लटवाल,  त्रिलोचन पाण्डे,  डी.एस. मेहता, पूर्वी चौधरी, कौशल पाण्डे, मीना बिष्ट, निरंजन कुमार भट्ट, अमनजोत सिंह चड्ढा, राजीव पाठक, अजय जोशी, शैलभ पाण्डे, पारीतोष डालाकोटी, दीप प्रकाश भट्ट, कमल पाण्डे, रवि शंकर काण्डपाल, विक्रम सिंह राना, एस.एस. मेहता व भूपेंद्र कोरंगा आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *