November 16, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने

0
1006158844
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सीएम धामी के विरुद्ध विधायक हरीश धामी के द्वारा
कथित रूप से नरवलि चढ़ाने एवं जान से मारने की धमकी पर

कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने के संदर्भ में ज्ञापन सोपा

हल्द्वानी नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता
को जौलजीबी मेले के दोरान मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के विरुद्ध कथित रूप से नरवलि चढ़ाने एवं जान से मारने की धमकी जैसी हिंसात्मक टिप्पणियां किए जाने के संबंध में धारचूला विधायक हरीश धामी एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रथम लिखित सूचना (FIR) दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने के संदर्भ में ज्ञापन सोपा। जिसमें अवगत कराया
कि जनपद पिथौरागढ़ की धारचूला तहसील में गोरीगंगा एवं काली नदियों के पावन संगम तथा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप आयोजित होने वाला ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व का पावन जौलजीबी मेला उत्तराखंड की गौरवशाली परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि दिनाँक 14 नवंबर 2025 को आयोजित जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से प्रस्थान करने के पश्चात धारचूला के विधायक हरीश धामी एवं उनके साथ मौजूद कुछ व्यक्तियों द्वारा मुख्यमंत्री के विरुद्ध कचित रूप से अत्यंत अभद्र, अमर्यादित एवं हिंसात्मक भाषा का प्रयोग किया गया। सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री जी को जान से मारने तथा उनकी नरबलि चढ़ाने जैसी अत्यंत आपत्तिजनक एवं भयावह टिप्पणियां किए जाने की बात सामने आई है।
यदि उक्त टिप्पणियाँ जाँच में सत्य प्रमाणित होती हैं, तो यह महज राजनीतिक विरोध अथवा सामान्य बयानबाजी नहीं, बल्कि एक निवर्वाचित संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के विरुद्ध गंभीर धमकी एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं को खुली चुनौती देने वाला कृत्य है। समीर ने कहा मैं ऐसे कृत्यों का अत्यंत कठोर शब्दों में विरोध एवं निंदा करता हूँ। हरीश धामी को यह स्पष्ट समझना चाहिए कि विधायक का पद कानून से ऊपर होने का अधिकार नहीं देता। राजनीतिक प्रभाव, समर्थकों की भीड़ अथवा सत्ता-विरोध की आड़ में किसी को भी हिंसा और धमकी की भाषा इस्तेमाल करने की छूट नहीं है। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी केवल एक राजनीतिक व्यक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड के संवैधानिक मुख्यमंत्री हैं। उनके जीवन को लक्षित करने वाली कथित धमकियां अत्यंत गंभीर विषय हैं और इन पर कठोर कानूनी कार्रवाई आवश्यक है। भाजपा नेता समीर आर्य ने मांग की है जिसमें सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो एवं अन्य सामग्री की तत्काल निष्पक्ष जांच कर उसकी प्रामाणिकता सुनिश्चित की जाए। कथित धमकीपूर्ण एवं नरबलि संबंधी टिप्पणियों के मूल बीडियो, ऑडियो तथा डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कर संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जाए। विधायक श्री हरीश धामी एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की निष्पक्ष जाँच कर, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता एवं अन्य लागू कानूनों की सुसंगत धाराओं में तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए। इस प्रकरण में किसी भी व्यक्ति को उसके राजनीतिक पद अथवा प्रभाव के कारण संरक्षण न दिया जाए तथा दोष सिद्ध होने पर कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। की गई कार्रवाई एवं प्राथमिकी की स्थिति से मुझे लिखित रूप में अवगत कराया जाए। उन्होंने कोतवाल से मामले का संज्ञान लेकर जांच कर मुकदमा पंजीकृत की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *