हिमानी एडवेंचर द्वारा संचालित छह दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण
पांचवे दिन गोरी व काली नदी में रहा जारी


नैनीताल पिथौरागढ़। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद पिथौरागढ़ द्वारा प्रायोजित हिमानी एडवेंचर द्वारा संचालित छह दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण आज पांचवे दिन भी गोरी व काली नदी में जारी रहा।
हिमानी एडवेंचर के अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने कहा कि प्रशिक्षण के पांचवे दिन व पौधा रोपण अभियान के 854 वे दिन काली नदीव गोरी नदी के किनारे भगवान जालेश्वर महादेव मंदिर व समै जी मंदिर परिसर मैं जेलर योगिता गुरुरानी पांडे के जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण के साथ रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण के तहत छात्रों को पेडलिंग, तेराकी के साथ नदी रेस्क्यू के तहत फिलिप , रिफिलिप व आपदा प्रबंधन की जानकारी दी ।वही छात्रों को गर्जिया से गोरी नदी व काली नदी में का रिवर रन कराया।
राफ्टिंग से पूर्व छात्रों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। छात्रों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत नदी स्वच्छता शपथ दिलाई गई।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि यह प्रशिक्षण जारी रहेगा। प्रशिक्षण रिवर गाइड मनोहर सिंह ऐरी, विनोद धामी, पदम सिंह, राजेंद्र सिंह ,अजय धामी, नवीन राना, दमन ने दिया।

























