November 15, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बोट हाउस क्लब की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन चौथी बार अधिवक्ता डीके शर्मा बने मानद सचिव और

0
1006139161
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जेएस सरना बने उपाध्यक्ष

मनीष सहगल और नदीम अहमद खान को संयुक्त सचिव की मिली जिम्मेदारी

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित बोट हाउस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य डीके शर्मा को एक बार फिर क्लब का मानद सचिव चुना गया है। वहीं जेएस सरना (शम्मी) को उपाध्यक्ष और मनीष सहगल (अनु) तथा नदीम अहमद खान (बॉबी) को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीके शर्मा का बोट हाउस क्लब से लंबे समय से जुड़ाव रहा है। वह इससे पहले वर्ष 2010-11, 2014-16 और 2017-21 के दौरान तीन अलग-अलग कार्यकाल में क्लब के मानद सचिव रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने जून 2016 से सितंबर 2017 तक क्लब के अध्यक्ष पद का भी दायित्व संभाला। क्लब के इतिहास में सचिव और अध्यक्ष दोनों पदों पर कार्य कर चुके डीके शर्मा का यह मानद सचिव के रूप में चौथा कार्यकाल होगा।
नैनी झील के किनारे स्थित बोट हाउस क्लब अपनी ऐतिहासिक विरासत और नौकायन गतिविधियों के लिए देशभर में जाना जाता है। ब्रिटिशकालीन परंपराओं से जुड़ा यह क्लब नैनीताल की प्रमुख सामाजिक एवं खेल संस्थाओं में शामिल है।

क्लब की नौ सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए इस बार कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। छह प्रत्याशियों ने 6 नवंबर को नाम वापस ले लिए, जबकि विक्रम स्याल ने 10 नवंबर को अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। इसके बाद शेष नौ प्रत्याशियों को 14 नवंबर को निर्वाचित घोषित किया गया।
कार्यकारिणी के सदस्यों को प्राप्त मतों में सुमित जेठी को 663, डीके शर्मा को 637, शैलेंद्र सिंह चौहान को 633, जेएस सरना को 626, नदीम अहमद खान को 624 तथा मनीष सहगल को 593 मत मिले। इसके अलावा चौधरी धीर सिंह को 315, अखिल कुमार साह को 301 और शोएब अहमद को 293 मत प्राप्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *