November 14, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

चार्ता में पिंजरे में कैद नहीं हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत बरकरार

0
1006126579
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नैनीताल वन प्रभाग के तहत मनोरा वन रेंज के चार्ता गांव में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में अब तक कैद नहीं हो पाया है। गांव के आवासीय क्षेत्र में लगातार तेंदुए की आवाजाही और बीते दिनों एक ग्रामीण के खच्चर को उठाकर ले जाने की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। हालांकि वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकडऩे के लिए गांव के समीप पिंजरा लगाने के साथ ही क्षेत्र में गश्त भी की जा रही है।
बता दें कि बीते दिनों चार्ता गांव के आसपास तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा था। दिन ढलते ही तेंदुए की आवाजाही बढऩे से ग्रामीणों में भय का माहौल था। इसी बीच तेंदुआ गांव के बीच से एक ग्रामीण के खच्चर को मार डाला । घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाने और क्षेत्र में नियमित गश्त करने की मांग की थी।

ग्रामीणों की शिकायत और लगातार बढ़ती तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने शुक्रवार ६ नवंबर को गांव के समीप पिंजरा लगा दिया था लेकिन ८ दिन बीत जाने के बाद भी तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंसा है। इससे ग्रामीणों की चिंता कम नहीं हुई है। ग्रामीणों को अब भी तेंदुए के हमले का खतरा सता रहा है।वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। तेंदुए को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाया गया है और वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *