October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

विकसित भारत युवा संसद का आयोजन होगा शीघ्र

0
1000630450
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीतालl सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविधालय द्वारा विकसित भारत युवा संसद का आयोजन शीघ्र ही किया जाएगा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय उत्तराखंड द्वारा उक्त कार्यक्रम को आयोजित किया जाना है । इस हेतु 18 से 25 वर्ष के युवा माई भारत पर पंजीकरण करना अनिवार्य है । युवाओं को इसके माध्यम से अपने विचारों को रखने का बेहतर मौका मिलेगा तथा विकसित भारत पर अपने विचार साझा करने का मौका मिलेगा । राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम संयोजक डॉ शिवांगी ने कहा है कि राष्ट्रीय सेवा योजना सहित अन्य सभी विद्यार्थियों से कहा है के वो तुरंत रजिस्ट्रेशन करे जिससे उन्हें अपने विचार रखने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी की संख्या पंजीकरण हेतु नैनीताल जिले में 5000 की संख्या निर्धारित की गई है । उत्तराखंड में दस विद्यार्थियों को विधान सभा तथा चार विद्यार्थियों को संसद में विचार रखने का अवसर मिलेगा । आज उस संदर्भ मर एक आवश्यक बैठक ऑनलाइन संपन्न हुई जिसमें प्रो ललित तिवारी , डॉ विजय कुमार ,डॉ शिवांगी ,डॉ नेगी के साथ युवा अधिकारी दिलवा तेवतिया, शामिल रही हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *