व्यापारी नेता पुनीत के बयान का हुआ असर
नैनीताल की मॅाल रोड में फास्टैग व्यवस्था हुई बहाल

नैनीताल । सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित माल रोड पर यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए टोल बैरियर पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए बीरबार से एक बार फिर फास्टैग व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है।
बता दें मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष व युवा समाजसेवी पुनीत टंडन ने बीते दिवस प्रेस को जारी बयान में आरोप लगाया था कि माल रोड में फास्टैग के नाम पर प्रशासन केवल दिखावा कर रहा है। समाचार पत्र में मॉल रोड पर फास्टैग व्यवस्था को बताया डमी शीर्षक से बीरवार को प्रमुख्रता से समाचार प्रकाशित किया गया था,समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और उसके व्यवस्था को बहाल कर दिया।इस बीच युवा समाजसेवी पुनीत टंडन ने भी फास्टैग व्यवस्था बहाल होने पर प्रशासन समेत संबंधितों का आभार जताया है। उन्होंने इस बात को लेकर खुशी जताई है कि जितनी देर में एक वाहन निकल पा रहा था उतनी देर में फास्टैग व्यवस्था के बहाल होने से अब १० से १२ वाहन निकल पा रह हैं। इससे स्थानीय लोगो के साथ ही पर्यटकों को काफी राहत मिल रही है। कहा कि यह व्यवस्था अनवरत जारी रहनी चाहिए। उन्होंने फिर दोहराया है कि वह मामले पर अपनी पैनी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में ढिलाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

























