सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित नैनी रिट्रीट होटल में क्रिसमस की तैयारियां केक मिकसिंग के साथ हुई शुरू

नैनीताल । नैनीताल में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीरवार को प्रतिष्ठित होटल नैनी रिट्रीट में केक मिकसिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैलानियों समेत स्थानीय लोग शामिल हुए।
होटल के महाप्रबंधक डी.एस. जीना ने बताया कि नगर के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तीज त्यौहारों का आयोजन बेहद जरूरी है जिसमें क्रिसमस पर्व भी शामिल है जिसकी शुरुआत बीरवार से केक मिकसिंग से शुरू हो गई है। बता दें यूरोपीय देशों में केक मिकसिंग की परंपरा सदियों पुरानी मानी जाती है। केक मिकसिंग में किशमिश, बादाम, काजू, अखरोट व कैंडिड रूट्स और विभिन्न मसालों और अन्य पेय पदार्थों में मिलाकर रखा जाता है। इस मिश्रण को कई सप्ताह तक सुरक्षित रखा जाता है ताकि फ लों और मेवों का स्वाद केक में अच्छी तरह समा सके। क्रिसमस के दिन केक काटा जाता है।
इस अवसर पर शैफ हरि परिहार, राकेश, शेफ एम.एस. नेगी, दीक्षा, अर्जुन, राजेंद्र, निर्मल बिष्ट, प्रकाश, मुकेश और शेफ महेंद्र, संजय कृष्णा, आर पी ज्याला, चंदन, एच.एस. राणा, सुरेश, श्यामू तथा राम मोहन कुमार, कमलेश, भुवन और काजोल समेत अहमदाबाद, सूरत, नोएडा व दिल्ली और लखनऊ से आए सैलानी भी शामिल हुए।

























