November 8, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

-डीएम रयाल से मिला शांतिनिकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालय का शिष्टमंडल

0
1006060460
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

रामगढ़ में शांतिनिकेतन केंद्रीय विवि के सेटलाइट परिसर निर्माण हेतु विवि की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

नैनीताल । गुरूदेव रबींद्रनाथ टैगोर की साहित्यिक कृतियों की साक्षी रहा देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामगढ़ में विश्वभारती केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रस्तावित सैटेलाइट कैंपस के निर्माण हेतु विश्वविद्यालय एवं केन्द्र सरकार के स्तर पर किए जा रहे प्रयासों में तेजी आने लगी है।
ज्ञातव्य है कि इस संबंध में उत्तराखंड सरकार द्वारा पूर्व में ही विश्वभारती को लगभग ४५ एकड़ भूमि का हस्तांतरण किया जा चुका है जिसके चिन्हीकरण एवं सीमांकन हेतु विश्वविद्यालय के अभियंता गणेश मंडल के नेतृत्व में एक टीम विगत तीन दिनों से गुरुदेव रबिन्द्र नाथ टैगोर की कर्मभूमि रामगढ़ जहां उन्होने कालजयी ग्रंथ गीतांजलि की रचना की थी, का स्थलीय निरीक्षण किया गया। टीम ने इस दौरान उद्यान विभाग सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों से भी मुलाक ात की। इसी क्रम टीम के सदस्य शनिवार को नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से भी मिले, जिन्होंने दीपावली के तुरंत बाद विश्वभारती विश्वविद्यालय को हस्तांतरित भूमि का चिन्हीकरण एवं सीमांकन करवाने का आश्वासन देते हुए इस कार्य को पूर्ण प्राथमिकता देने की बचनबद्धता जताई। इस भेंटवार्ता में शांतिनिकेतन ट्रस्ट फ ॉर हिमालय के सचिव प्रो अतुल जोशी, ट्रस्टी देवेंद्र बिष्ट तथा सुजीत पुती आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *