November 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

छात्राओं ने किया उत्तराखंड वानिकी अनुसंधान संस्थान का शैक्षिक भ्रमण

0
1006028208
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

**वन संरक्षण, जैव विविधता एवं औषधीय पौधों के महत्व की जानकारी की प्राप्त **

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को हल्द्वानी स्थित उत्तराखंड वानिकी अनुसंधान संस्थान का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को वन संपदा, जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के महत्व से परिचित कराना था।
भ्रमण के दौरान संस्थान के विशेषज्ञों ने छात्राओं को विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधों, दुर्लभ औषधीय जड़ी-बूटियों एवं वनस्पतियों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को वन्यजीवों की विभिन्न प्रजातियों, उनके प्राकृतिक आवास एवं रहन-सहन से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर छात्राओं को बताया गया कि किस प्रकार वनों एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और संवर्धन करके पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सकता है। साथ ही औषधीय पौधों, वन उत्पादों एवं वन आधारित गतिविधियों को आजीविका और स्वरोजगार का माध्यम बनाने के अवसरों की जानकारी भी दी गई। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न जानकारियाँ प्राप्त कीं। यह भ्रमण छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। इससे छात्राओं में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा जैव विविधता को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूकता विकसित हुई। इस शैक्षिक भ्रमण का आयोजन प्रवक्ता जयश्री के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर रमा, अमिता कीर्ति, दीपा आर्या, मोनिका, ,नीता, गीता मेहरा, निमिता वर्मा, गीता बनौला, ऋतु, दीपिका पांडे सहित अन्य शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *