November 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने

0
1006023390
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सात नंबर-बोरा पॉइंट मार्ग के शीघ्र निर्माण कार्य कराने को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को सौंपा ज्ञापन

नैनीताल। सरोवर नगरी के सात नंबर एवं बोरा पॉइंट में आपदा से क्षतिग्रस्त आंतरिक मार्ग के उपचार एवं पुनर्निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को विधायक सरिता आर्या जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। बता दें ज्ञापन में भारतीय शहीद सैनिक स्कूल से स्टाफ हाउस होते हुए सात नंबर एवं बोरा पॉइंट को जोड़ने वाले मार्ग पर भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन एवं भू-धंसाव की समस्या उठाई गई। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय निवासियों का आवागमन प्रभावित है तथा मार्ग के नीचे स्थित आवासीय भवनों को भी नुकसान का खतरा बना हुआ है। विधायक सरिता आर्या ने जिलाधिकारी से प्रभावित मार्ग का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराने, आपदा मद से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराकर सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू कराने तथा लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया। साथ ही प्रभावित परिवारों की सुरक्षा एवं राहत सुनिश्चित करने की मांग भी रखी। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्रवासियों की समस्या उठाई गई थी। संबंधित सचिव स्तर पर भी इस विषय में वार्ता की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को राहत दिलाना और मार्ग का शीघ्र पुनर्निर्माण कराना उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्री दयाकिशन पोखरिया, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, बुदलाकोटी एवं युवा मोर्चा उपाध्यक्ष करन साह सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *