October 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डीएम रयाल ने किया नाबार्ड की कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों की इकाई लागत पुस्तिका का विमोचन

0
1005941239
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल ।क्षराष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा प्रकाशित कृषि क्षेत्र गतिविधियों की इकाई लागतें
पुस्तिका का बुधवार को नैनीताल में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा विभिन्न जिला स्तरीय विभागों एवं बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में विमोचन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नाबार्ड द्वारा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने तथा बैंक ऋण वितरण को अधिक प्रभावी एवं व्यावहारिक बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पुस्तिका के प्रकाशन पर नाबार्ड को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रकाशन बैंकों संबंधित विभागोंए किसानों एवं कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ दस्तावेज सिद्ध होगा। विशेष रूप से कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों के लिए ऋ ण प्रस्ताव तैयार करने व परियोजना लागत का आकलन करने तथा बैंक वित्तपोषण की प्रक्रिया को सुगम बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।कार्यक्रम के दौरान नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक नैनीताल मुकेश बेलवाल ने पुस्तिका की विषयवस्तुए उद्देश्य एवं उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी, अग्रणी बैंक के प्रतिनिधि तथा जिला उद्योग केंद्र तथा अन्य जिला स्तरीय रेखीय विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *