October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सीओ सिटी नैनीताल प्रमोद शाह ने थाना तल्लीताल का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

0
1000608961
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पुलिस कर्मियों को बीट पुलिसिंग को बढ़ाने तथा नशे पर अंकुश लगाने के दिए निर्देश

नैनीताल सरोवर नगरी में प्रमोद कुमार साह क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल द्वारा आज 03 मार्च सोमवार को थाना तल्लीताल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस मौके पर निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम रमेश बोहरा, थानाध्यक्ष तल्लीताल द्वारा गार्द का निरीक्षण व थाना भवन, मलखाना, कार्यालय व बैरिकों का निरीक्षण करवाया गया।थाने में सीसीटीएनएस समेत सभी ऑनलाइन कार्यों की समीक्षा की गई। सभी प्रविष्टियां ऑनलाइन पाईं गई।थाना अभिलेखों को चेक किया, सम्बन्धित को निर्देशित किया गया

कि अभिलेखों की सभी छूटी हुई प्रविष्टियां पूर्ण कर लें।आर्म्स एम्युनिशन को चेक किया गया, सभी का रख रखाव सही पाया गया। हेल्प डेस्क में आगंतुकों की समस्या के संबंध में उनकी शिकायतों पर फीडबैक लिए जाने की भी निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के उपरांत कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। इस मौके पर निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष तल्लीताल रमेश सिंह बोहरा, उ0नि0 श्याम सिह बोरा, उ0नि0 सतीश उपाध्याय, उ0नि0 बबीता, अ0उ0नि0 सुनील कुमार, अ0उ0नि0 संदीप नेगी सीओ पेशकार समेत थाने का पुलिस बल मौजूद रहे।

थाने में नियुक्त कर्मियों को यह निर्देश दिए गए:–

एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करे। नशे के विरूद्ध मुख्य-मुख्य जगहो पर जागरूकता अभियान चलाये।
अपने बीट क्षेत्रो में जाकर लोगो से जनसम्पर्क कर अधिक से अधिक जानकारी जुटाये।
लंबित विवेचनाओ का शीघ्र निस्तारण करें।
बाहरी लोगो का शत प्रतिशत सत्यापन किया जाय।

सभी अधिकारी/कर्मचारी को पहचान एप लोड करने के निर्देश दिए।

अपनी डयूटी का सतर्कता के साथ संपादन करें, ड्यूटी के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करें।

उच्चाधिकारियो के आदेशो को शतप्रतिशत आदेश पालन किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *