October 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

द न्यू क्लब द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता में 910 बच्चों ने किया प्रतिभाग

0
1005901481
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में द न्यू क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोंगिता मे 910 प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गो मे प्रतिभाग किया। सचिव रितेश साह ने बताया कि प्रतियोंगिता 5 वर्गों मे आयोजित की गयी जो सीनियर, मिडिल, टिनी जूनियर, सब जूनियर, टिनि- टाट्स थे।
तिनि टाट्स मे कोई प्रतियोंगिता नही रखी गयी थी। पेंटिंग प्रदर्शनी सोमवार सायं 4 से 8 बजे तक न्यू क्लब हाल मे लगेगी। बता दे पेंटिंग प्रतियोगिता का
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया।
विशिष्ट अतिथि विवेक बिष्ट,
पद्मश्री अनूप साह, एस डी एम अनुराग आर्या थे।
कार्यक्रम कॉर्डिनेटर अंजू जगाती, को- कॉर्डिनेटर मोनिका साह थी। निर्णायक अवकाश प्राप्त शिक्षक् डी. डी साह, सहायक अध्यापक शबनम, मॉडर्न आर्टिस्ट शुभ्रा चतुर्वेदी होंगी। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह पाल, सचिव रितेश साह, उप सचिव दिग्विजय शाह, एडवोकेट प्रभाकर जोशी, आलोक साह, भगवान साह,
तथा क्लब के सदस्य उपस्थित थे। संचालन डॉ एस. एस बिष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *