प्रतिष्ठित रोटरी क्लब ने
हरिनगर के क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालय को लिया गोद
लिंक मैं क्लिक कर खबर में जाने संस्था ने क्या की मदद


नैनीताल। सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित रोटरी क्लब नैनीताल के सौजन्य से हरिनगर के क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालय का पूर्ण जीर्णोद्धार करवा कर नवीनीकरण के पश्चात विद्यालय परिसर में नए भवन को नए फर्नीचर ( कुर्सियां एवं मेज,)तथा ब्लैक बोर्ड इत्यादि सामग्री एक कार्यक्रम में ग्राम सरपंच जया बोरा और ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर हरीश बिष्ट की मौजूदगी में विद्यालय के प्रधानाचार्य के सुपुर्द की गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अभिभावक संघ शिक्षक और कर्मचारियों ने रोटरी क्लब पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर रोटरी क्लब अध्यक्ष रो. शिवांगी शाह, सचिव विनोद दुआ, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र शाह, योगेश शाह, अरुण कुमार शाह, विक्रम सियाल, मनोज लांबा, साक्षी दुआ, अनु लांबा, सुमित खन्ना, मोहिनी खन्ना , अनिल पूरी, नमन जैन , ऋषि दुआ , प्रणय मुकरेजा, और रो.सैयद काशिफ जाफरी उपस्थित रहे।

























