October 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एजुकेशन वर्ल्ड की रेकिंग में

0
1005882133
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज और बिड़ला विद्या मंदिर राष्ट्र में अव्वल

Oplus_131072
Oplus_131072

नैनीताल। सरोवर नगरी में प्रतिष्ठित शेरवुड कालेज और बिड़ला विद्या मंदिर ने एक बार फिर अपनी बेहतरीन कामयाबियों से देश में नगर का नाम रोशन किया है। एजुकेशन वल्र्ड की रैंकिंग में दोनों विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और आवासीय शिक्षा को पहचान दी ही।
शेरवुड कालेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू को विद्यालय की कामयाबी के लिए सममानित किया गया है। विद्यालय को सहशिक्षा आवासीय विद्यालयों को एड बोर्डिंग स्कूल की श्रेणी में उत्तराखंड में पहला और अखिल भारतीय स्तर पर तीसरा स्थान मिला है। उन्हें यह सम्मान सांसद मनोज तिवारी ने सामरोह में प्रदान किया। इस कामयाबी का श्रेय प्रधानाचार्य अमनदीप संधू के नेतृत्व और निरंतर प्रगति को दिया है।
वहीं दूसरी ओर बिड़ला विद्या मंदिर ने भी बालक आवासीय विद्यालयों बॉयज बोर्डिंग स्कूल की श्रेणी में उल्लेखनीय कामयाबी हासिल की है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय को एजुकेशन वल्र्ड की रैंकिंग में उत्तराखंड में दूसरा और राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय को यह सम्मान काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफि केट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) के मुख्य कार्यकारी एवं सचिव जोसेफ इमैनुएल ने प्रदान किया। यह दोनों विद्यालय कई वर्षों से देश के उत्कृष्ट विद्यालयों में कीर्तिमान स्थापित करते आ रहे हैं।
प्रधानाचार्य अमनदीप संधु और प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने कामयाबी को लेकर कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में गौरव बरकरार रखना बड़ी चुनौती है जिसे बनाए रखने में कामयाबी मिली है। इसका श्रेय उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग को दिया है। दोनों विद्यालयों की कामयाबियों नैनीताल की शैक्षणिक परंपरा और गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा की प्रतिष्ठा को रेखांकित करती हैं। इन सम्मानों से विद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और पूर्व छात्रों में उत्साह बढऩे की उम्मीद है साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर नैनीताल की पहचान को भी मजबूती मिली है। इन दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्या को लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *