October 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित ऑल सेंट्स कॉलेज में मिनी मैराथन का हुआ आयोजन, छात्राओं ने दिखाया दमखम*

0
1005878739
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में ऑल सेंट्स कॉलेज में शुक्रवार को छात्राओं के लिए मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। विद्यालय के जूनियर स्कूल परिसर से शुरू हुई इस दौड़ को विद्यालय की प्रधानाचार्या एंजिना रिचर्ड्स ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दौड़ का मार्ग जूनियर स्कूल परिसर से शुरू होकर गवर्नर्स हाउस चौराहे से भी
भीकमपुर लॉज तक गया, जिसके बाद प्रतिभागी वापस लौटकर विद्यालय के सीनियर स्कूल खेल मैदान में पहुंचे, जहां दौड़ का समापन हुआ।
प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया था। सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तथा जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में नंदिनी बिष्ट ने प्रथम, उदीशा अग्रवाल ने द्वितीय तथा समायरा सिद्धू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, जूनियर वर्ग में देविशी पलाधी ने प्रथम, एरिन कौर ने द्वितीय तथा कायरा रावत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
दौड़ प्रारंभ होने से पूर्व प्रधानाचार्या एंजिना रिचर्ड्स ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन और मानवीय संवेदनाओं का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जीतना निस्संदेह सुखद है, लेकिन जीत से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है एक अच्छा इंसान बनना और दूसरों के प्रति संवेदनशील रहना। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि दौड़ के दौरान यदि कोई साथी खिलाड़ी गिर जाए, चोटिल हो जाए या किसी परेशानी में पड़ जाए, तो उसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ने के बजाय उसकी सहायता के लिए अवश्य रुकें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सच्ची खेल भावना केवल सबसे पहले लक्ष्य तक पहुंचने में नहीं, बल्कि जरूरत के समय अपने साथी का साथ देने में भी निहित है। उनके प्रेरणादायक संदेश ने छात्राओं को यह सीख दी कि खेलों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आपसी सहयोग, सहानुभूति और मानवीय मूल्यों का सम्मान करना भी उतना ही आवश्यक है।
मिनी मैराथन के माध्यम से छात्राओं को खेल भावना, अनुशासन, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया गया। इस मौके पर
विद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, राजेंद्र कुमार जोशी, सुनीत चौहान, ज्योतिका गिल, संगीता बिष्ट व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *