October 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी की मेहनत लाई रंग

0
1005878707
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भीमताल विधानसभा के 3 ब्लॉक में जनता के लिए

श्रम विभाग संबंधित कार्यो हेतु सेंटर खुले, चौथे ब्लॉक का प्रस्ताव पास होने गया: बृजवासी

भीमताल नैनीताल। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी द्वारा पिछले 1 साल से सीएम हेल्पलाइन पर लगातार मांग दर्ज रखी जिसमें भीमताल विधानसभा के चारों ब्लॉकों (भीमताल, रामगढ़, धारी, ओखलकांडा) की जनता को उनके ही ब्लॉक के अंदर श्रम विभाग के कार्यो की सुविधा दी जाए l

जिस पर विभाग ने पत्रांक 3273 दिनांक 18-09-2026 द्वारा सूचना दी है कि –

शिकायत संख्या CMHL-092025-6-842928 पर कार्यवाही करते हुए –

1. रामगढ़ – गोपाल कृष्ण जोशी, ब्लॉक के सामने (9720245351)
2. धारी – राजेश बिष्ट (9557206085) व भारत सिंह गंगोला (9411540885)
3. ओखलकांडा – श्रमिक सुविधा केंद्र, खनस्यू

में सेंटर खोल दिए गए हैं।

जबकि भीमताल ब्लॉक के लिए विकासखंड कार्यालय के समीप हरीश सिंह, ब्लॉक रोड भीमताल-263136 (9759423898, राणा साइबर कैफे) को बोर्ड से संबंधित कार्य दिए जाने का प्रस्ताव अग्रेतर कार्यवाही हेतु देहरादून भेज दिया गया है।

पूरन बृजवासी ने बताया कि लगातार विभागीय उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाए रखने से आज ये सफलता मिली है, जिससे भीमताल विधानसभा के चारों ब्लॉकों के हजारों निर्माण श्रमिकों को अब 50-60 किमी दूर हल्द्वानी नहीं जाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *