प्रतिष्ठित लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक मे
हमारी संस्कृति हमारी पहचान हमारे बुजुर्ग हमारे धरोहर कार्यक्रम 1 नवंबर करने को लेकर बनी सहमति

नैनीताल। सरोवर नगरी में शहर की प्रतिष्ठित लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक गुरुवार को अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस दौरान बैठक में 1 नवंबर को राज्य तिथि गृह के कॉन्फ्रेंस हॉल में हमारी संस्कृति हमारी पहचान हमारे बुजुर्ग हमारे धरोहर कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रगति जैन को संयोजक दीपा पांडे कंचन जोशी एवं निवेदिता मेहरोत्रा को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है क्लब की सचिव प्रगति जैन ने बताया विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 1 नवंबर को हमारी संस्कृति हमारी पहचान हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम का भव य आयोजन किया जाएगा हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर में शहर के 12 बुजुर्गों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया जिनमें प्रमुख है पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम नारायण डॉक्टर डीपी गंगोला sirish शाह जगाती सुदर्शन लाल शाह श्रीमती लीला बिष्ट श्रीमती उमा लांबा श्री चेत सिंह बिष्ट श्री आनंदआर्य श्री जोगेंद्र पाल सिंह श्री गणेश वर्मा श्री अब्दुल रहमान श्री भगवान प्रसाद लोहनी है कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य एवं विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा बैठक की तैयारी में हेमा भट्ट रानी शाह रमा भट्ट रमा लोहनी सीमा सेठ गीता शाह मंजू बिष्ट जीवंती भट्ट सविता कु लो रा प्रेमां अधिकारी दीपिका बिनवाल विनीता पांडे आभा शाह जूही अग्रवाल मानसी गर्ग अमिता शाह मधुमिता मीनाक्षी कीर्ति डॉक्टर पल्लवी मीनू बुधला कोठी लीला राज दीप्ति मिश्रा जय ज या वर्मा सोनू शाह आदि सदस्य उपस्थित थे।

























