October 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कृष्णापुर वासियों के आंदोलन की हुई जीत

0
1005840321
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

विधायक सरिता के निवेदन पर धरना हुआ समाप्त

संबंधी विभाग ने एक माह के अंदर दो पहिया वाहन रोड बनाने का दिया आश्वासन लिखित में

लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में देखें धरना समाप्त करने को लेकर क्या हुई वार्ता

नैनीताल। सरोवर नगरी में कृष्णापुर क्षेत्र के लोगों द्वारा पिछले लगभग 24 दिनों से रोड को लेकर आंदोलन चल रहा है। उसी को समाप्त करने के लिए शाम लगभग 4:00 बजे विधायक सरिता आर्या धरना स्थल पर पहुंची। और धरना कर रहे लोगों से आंदोलन समाप्त करने को लेकर वार्ता की और बताया मुख्यमंत्री धामी के संज्ञान लेने के बाद विभाग द्वारा एक महीने के अंदर दो पहिया वाहन के लिए मार्ग बना दिया जाएगा और दूसरे स्थान से रोड बनाने को लेकर डीपीआर बनाने की भी विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं सरिता ने कहा उक्त स्थान से चार पहिया वाहन के लिए रोड बनना असंभव है क्योंकि भू विज्ञान विभाग सहित अन्य विभागों ने इसकी अनुमति नहीं दी गई है उक्त स्थान से चार पहिया वाहन चलना संभव नहीं है। सभी बातों को स्पष्ट करते हुए धरना समाप्त कराने का अनुरोध किया क्षेत्र वासियों की मांग स्वीकार होने पर उन्होंने धरना समाप्त कर दिया है। धरना कर रहे पूर्व सभासद कैलाश रौतेला ने कहा अगर समय सीमा पर मांग पूरी नहीं की गई तो हमारा आंदोलन बलिया नाले से चिपको आंदोलन की तरह प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी। इस दौरान धरना कर रहे क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद नैनीताल उधमसिंह नगर अजय भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट, और विधायक नैनीताल सरिता आर्य का हृदय से आभार व्यक्त किया है। और मांग पूरी होने पर जश्न मनाया मिष्ठान वितरण भी किया। इस मौके पर दर्जनो कृष्णापुर वार्ड के लोग मौजूद थे। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दया कृष्ण पोखरिया भरत मेहरा, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

बता दे
अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग हल्द्वानी द्वारा पत्रांक 3633 / 19.10.2026 द्वारा कृष्णापुर मांग को स्वीकार करते हुए आदेश जारी किया गया है

1. कृष्णापुर क्षेत्र के लिए दोपहिया वाहनों हेतु अस्थायी मार्ग का निर्माण रिटेनिंग वाल एवं आरसीसी पावमेंट के साथ तुरंत प्रारंभ किया जाए।
2. चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की डी पी आर तैयार कर शासन को भेजी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *