March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

शिल्पकार सभा के अध्यक्ष बने रमेश चंद्रा

0
1000599090
012 013
111 222 333

कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग दे रहे हैं बधाइयां

नैनीतालl सरोवर नगरी के शिल्पकार सभा का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ जिसमें चुनाव प्रभारी श्याम नारायण, के एल आर्य, डॉक्टर प्रहलाद आर्य मैं चुनाव संपन्न कराए चुनाव प्रक्रिया में
दीवान चंद जी एवं उषा कनौजिया ने भी चुनाव कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया। बता दें चुनाव प्रक्रिया ठीक 11:00 बजे प्रारंभ हुई जिसमें पूर्व महामंत्री रमेश चंद्र और निवर्तमान अध्यक्ष
रमेश चंद्र आर्य दोनो प्रत्याशी चुनाव में उतरे आमने-सामने की टक्कर हुई कुल 152 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया जिसमें रमेश चंद्र आर्य निवर्तमान अध्यक्ष को मात्र 36 मत मिले और डॉक्टर रमेश चंद्रा को 112 मत मिले।

4 मत निरस्त किए गए। रमेश चंद्रा इस शिल्पकार सभा मे 2009 से 2023 तक 14 वर्ष पूर्व महामंत्री रहे इस बार जनता ने उन्हें भारी मतों से विजय बना कर अध्यक्ष पद पर का दायित्व दिया हैl नव नियुक्त अध्यक्ष रमेश चद्रा ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा जो मुझे दायित्व सोपा है मैं सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करूंगाl चुनाव प्रक्रिया मे उपाध्यक्ष विनोद कुमार, महामंत्री राजेश लाल गांधी, मंत्री पद पर अनिल कुमार जी को एवं कोषाध्यक्ष पद पर कैलाश चंद्र आगरकोटी निर्विरोध निर्वाचित किय गए। आज के इस कार्यक्रम में नवीन टम्टा,एसपी कर्दम,एम आर आर्य, अजय कुमार, राजेंद्र कुटियाल सभा पूर्व अध्यक्ष यशोदा प्रसाद गिरीश चंद्र आर्य दीपक कुमार, निर्मला चंद्रा, राकेश कुमार शंभू ,निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष रमेश चंद्र,उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, महामंत्री देवेंद्र प्रकाश, मंत्री बंटू आर्य एवं कोषाध्यक्ष संजय कुमार ,एन आर आर्य, पि आर आर्य, एन आर आर्य आदि उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *