October 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

70 वे दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए

0
1005827180
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

स्टार नाइट पर कुमाऊनी सिंगर माया और कैलाश के कुमाऊनी गीतों पर दर्शकों ने लगाए ठुमके

नैनीताल। सरोवर नगरी में सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित 70 वे दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत को मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। संधि पूजा में 108 कमल के फूलों से हुआ माता का अभिषेक सोमवार की सुबह मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ नजर आई। महा अष्टमी-नवमी,के पावन अवसर पर 108 कमल पुष्प,दूर्वा दिये,बेलपत्री से मां दुर्गा का अभिषेक किया गया। इसमें 108 दिये की आरती महिसासुर मर्दिनी को 108 कमल पुष्प, 108 दूबा ,108 बेल पत्री अर्पित की गई मुख्य पुजारी शुभ चक्रवर्ती के नेतृत्व में पूजन किया गया।
इस दौरान महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, दिनेश भट्ट, पीके शर्मा, यश शर्मा सुरेश चौधरी,विकाश वर्मा, नवीन शर्मा ,तृप्ती मजूमदार,डॉली भट्टाचार्या,कमलेश शर्मा,प्रमोद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शाम को मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य और राज्य सभा सांसद दिनेश आर्य ने दीप प्रज्वलित किया।जिसके बाद नैनी महिला जागृति,शाहिद सैनिक,पंजाब, राजिस्थान ,जम्मू कश्मीर,हरियाणा,आँचल कला केंद्र ने प्रस्तुति दी।

स्टार नाईट
स्टार नाईट कायक्रम में माया उपाध्याय ओर कैलाश कुमार के गीतों में दर्शक खूब झूमे ।दोनों ने एक के बाद एक कई कुमाउंनी गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उन्होंने हाट की कालिका मैया , माया झूठी छा ,काली डोरी ,खिड़की मा,क्रीम पौडरा,हाय काकड़ी झीलमा,छोरी लछिमा ,माया को टोटाल ,आज का दिना,आदि गानों को प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फ़र्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, भास्कर बिष्ट, शिवराज नेगी,आलोक चौधरी ,सुरेन्द चौधरी ,
यश शर्मा , नवीन शर्मा ,तृप्ती मजूमदार,डॉली भट्टाचार्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *