October 17, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कुविवि अंतर महाविद्यालयी बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता मे

0
1005803115
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

डीएसबी परिसर नैनीताल बना चैंपियन

नैनीताल । सरोवर नगरी मे कुमाऊँ विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयी बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में डीएसबी परिसर नैनीताल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की।
बता दें डीएसबी परिसर नैनीताल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मेजबान टीम ने सरदार भगत सिंह पीएनजी कॉलेज रामनगर को ४८-२४ अंकों से पराजित कर खिताब पर कबजा जमाया।प्रतियोगिता में कुल ६ महाविद्यालयों की टीमों (डीएसबी परिसर नैनीताल, पीएनजी कॉलेज रामनगर, ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज काशीपुर, राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर तथा एसआईएमटी काशीपुर तथा एमबीपीजी हल्द्वानी महाविद्यालय) ने प्रतिभाग किया।
उद्घाटन समारोह में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट मुखय अतिथि तथा कुलसचिव प्रो. रितेश शाह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में खिलाडिय़ों को अनुशासन, निरंतर अभयास और कठिन परिश्रम का महत्व समझाते हुए खेल भावना के साथ आगे बढऩे तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. चंद्रकला रावत ने अतिथियों, प्रतिभागी टीमों तथा आयोजकों एवं उपस्थितजनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके उपरांत शारीरिक शिक्षा विभाग डीएसबी परिसर के विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए इसके महत्व और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जसपुर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्कर सिंह, पूर्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र प्रसाद शर्मा समेत डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, प्रो. मनोज कुमार, डॉ. विजय कुमार, डॉ. शिवागी चनयाल तथा डॉ. मोहित सिंह रौतेला एवं डॉ. दीपक मेलकानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।निर्णायक मंडल में हरीश जोशी, हरीश चौधरी, ज्ञान डांगी, समीर अली, फ रीद तथा फ रदीन खान सहित अन्य निर्णायक शामिल रहे।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *