October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

हक की बात अभियान के अंतर्गत चिकित्सा शिविर का आयोजन

0
1000597464
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि,नालसा की विभिन्न योजनाएं की दी जानकारी

नैनीतालl सरोवर नगरी में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं माननीय जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में जिला नैनीताल में सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष में ” हक की बात ” अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत चिकित्सा विभाग के सहयोग से जिला नैनीताल के ग्रामीण एवम शहरी श्रेत्रो मे चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे स्थान आवला चौकी, पटवारी चौकी भीमताल, बलियानाला, हरिंनगर तल्लीताल, तारा टैंट हाउस लालडाट हल्द्वानी , ग्राम पूछडी रामनगर मे पी एल वी / अधिकार मित्र की उपस्थिति मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर / विधिक साक्षरता का आयोजन किया गया , व स्वास्थ्य शिविर के साथ ही जनता को पी एल वी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलाप, निशुल्क विधिक सहायता, स्थायी लोक अदालत, मासिक लोक अदालत,राष्ट्रीय लोक अदालत, साइबर अपराध / डिजिटल अरेस्ट, सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजना जैसे – वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि,नालसा की विभिन्न योजनाएं ,नलसा टोल फ्री नंबर -15100,पोश अधिनियम , मोटर वाहन संबंधी नियम आदि के बारे में विधिक जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *