कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का सम्मेलन हुआ आयोजित
जनजागरूकता अभियान शुरू करेगा संगठन


बेतालघाट नैनीताल। बेतालघाट में शुक्रवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष इन्द्र पाल आर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बहुत ईमानदारी के साथ चुनाव प्रचार में भागीदारी करेगा।नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाएगी । बता दें कार्यक्रम मे भूत पूर्व सैनिकों सूबेदार व जिला महामंत्री महामंत्री एसo सीo प्रकोष्ठ श्री ईश्वरी लाला गोरखा के निवास स्थान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, माताओं-बहनों, बुजुर्ग ने इस दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के संघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया तथा उनके बताए संविधान, समानता और अधिकारों के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित माताओं-बहनों एवं बुजुर्गों के समक्ष वर्तमान सरकार की नीतियों, जनसमस्याओं और लोकतंत्र से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान दिलाने का रास्ता दिखाया था। आज आवश्यकता है कि हम संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट रहें।
कार्यक्रम में क्षेत्र की समस्याओं, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के अधिकार तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और जनहित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर
कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पी. सी. गोरखा, सामाजिक कार्यकर्ता व नैनीताल विधानसभा विधायक प्रत्याशी शीलू कुमार, महेंद्र कुमार प्रकाश शिल्पकार व्लाक अध्यक्ष भुवन चन्द्र, ओम प्रकाश आर्या, नरेन्द्र कुमार, रवि चन्द्र, गिरीश चन्द्र, केशवकुमार बचीराम प्रेम चन्द्र, पंकज चन्द्र, किशोर कुमार, जगदीश भाई, नवीन चन्द्र जी, मोहन चन्द्र जी, नरेन्द्र कुण्डा, हीरालाल जी, जगदीश, कृपाल राम जी सहित अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद थे।

























